मिट्टी डाल दो
संदीप और आनु आज ही अपने नए घर में रहने को आए थे पर आनु इस घर में आना नहीं चहती थी क्यूंकि उनका ये नया घर कब्रिस्तान के बिलकुल पीछे था। और उनके घर के आस पास और कोई घर भी नहीं था इसलिए आनु बार बार संदीप को यह घर लेने से मना कर रही थी। और संदीप का कहना यह था की पुरे शहर में इसे सस्ते में इतना बड़ा घर कही नहीं मिलेगा।
और आज का पूरा दिन संदीप और आनु को घर सिफ्ट करने और घर साफ़ करने में ही चला गया।
#
इस कहानी को ऑडियो में सुने
और आज दोनों बहुत काम करने के कारण बहुत थक गए थे। इसलिए आज दोनों जल्दी ही खाना पीना खा कर सोने को चले गए। और आज बहुत ज्यादा थके होने करण दोनों को नींद भी जल्दी ही आ गई। और अभी दोनों को सोते हुए लगभग 2 घंटे ही हुए होंगे की तभी आनु को किसी के रोने की आवाज आने के कारण उसकी आँख खुल गई। और आनु ने तुरंत उठकर संदीप की तरफ देखा पर संदीप तो सो रहा था और आनु को अभी भी किसी के रोने की आवाज लगातार आ रही थी।
आनु अपने बिस्तर पर बैठकर बस यही सोच रही थी की इस घर में उनके सिवा और कोई नहीं रहता और उनके घर के आस पास भी कोई घर नहीं हैं तो यह किसकी रोने की आवाज आ रही हैं। पर आनु ने फिर सोचा - कोई भी रो रहा हो मुझे क्या - इतना बोलकर आनु फिर से अपने बिस्तर पर लेट कर सोने की कोशिश करने लगी। पर आनु ने यह सोचकर जैसे ही सोना चाहा तो उसके बाद वो रोने की आवाज और तेज हो गई जिसके कारण अब आनु सोना तो दूर की बात अब वो सही से लेट भी नहीं पा रहा थी। और इन्ही सबसे परेशान आनु फिर से अपने बिस्तर पर उठकर बैठ गई।
और आनु ने फिर से संदीप की तरफ देखा तो वो अभी भी ऐसे सो रहा था जैसे वो आवाज बस आनु को ही सुनाई दे रही हो क्यूंकि आनु को वो रोने इतनी तेज सुनाई दे रही थी की उससे सही से सोए भी नहीं जा रहा था। अब आनु इस आवाज से बहुत ज्यादा परेशान हो चुकी थी इसलिए यह देखने के लिए वो अपने बेड से उत्तरी और अपने कमरे की खिड़की तक गई और बाहर देखने की कोशिश करने लगी की कौन हैं जो इतनी देर से रो रहा हैं। इतना बोलकर उसने जैसे ही बाहर अपने घर के गेट के पास देखा तो उसने देखा उसके घर के गेट पास एक 25 या 30 साल की लड़की बैठी रो रही थी।
पहले तो आनु को यह देखकर बड़ा ही अजीब लग रहा था पर बाद में उसने सोचा क्या पता इसे मदद की जरूरत हो इसलिए तो इनती रात को इतनी देर से बाहर अकेले बैठी रो रही हैं । और उसके बाद आनु जैसे ही उस लड़की की मदद करने के लिए बाहर जाने को मुड़ी तो उसने देखा संदीप अभी भी सो रहे थे। तो आनु ने भी संदीप को उठना सही नहीं समझा और अकेले ही बाहर जाने लगी। उसके बाद आनु जैसे ही अपने घर का मेन डोर खोलकर बाहर गई तो उसने देखा वो लड़की अभी भी गेट के पास बैठी अपना मुँह नीचे को करें रो रही थी।
उसके बाद आनु तुरंत इस लड़की के पास गई और उसके कंधे पर हाथ रखकर कह - आप ठीक तो हैं - आनु के इतना बोलने के बाद उस लड़की ने धीरे धीरे अपना सर ऊपर करा और आनु की तरफ देखते हुए कह - प्लीज मेरी मदद कर दो - आनु ने उस लड़की की बात सुनी और कह - कौन हैं आप और बताओ मैं कैसे आप की मदद कर सकती हूँ - आनु के इतना बोलने के बाद उस लड़की ने कह - क्या आप मेरी मदद करेंगी - फिर आनु ने कह - हाँ बिलकुल क्या मदद चाहिए आपको -
आनु के इनता बोलने के बाद वो लड़की अपनी जगह से उठी और आनु का हाथ अपने एक हाथ से पकड़ा और कह - तो चलिए मेरे साथ - इतनी बोलने के बाद वो लड़की आनु को अपने साथ ले जाने लगी। पर पता नहीं आनु को भी उस समय क्या हो गया था की वो भी बिना कुछ बोले उस लड़की के साथ जाने लगी। वो लड़की चलते चलते कब्रिस्तान के गेट तक तभी आनु ने एकदम से अपना हाथ छूटा लिया और कह - यह मुझे तुम यहाँ क्यों ले आई हो - उसके बाद उस लड़की ने कह - प्लीज आप मेरे साथ चलिए तो मुझे आपकी मदद की बहुत जरूरत हैं मुझपे विश्वास रखो आपको कुछ नहीं होगा -
उसके बाद आनु को ना जाने क्या हुआ की वो उस लड़की के साथ कब्रिस्तान के अंदर जाने लगी। और थोड़ा ही आगे जाकर वो लड़की एक जगह पर रुक गई और अपने हाथ से इशारा करते हुए कह - वो देखो वो मेरी क़ब्र हैं मेरी कल ही मौत हुई थी और मुझे आज ही यहाँ पर लाया गया पर कुछ लालची लोगों ने मेरी सोने की अंगूठी के लिए मेरी क़ब्र तो खोद दी पर उन्होंने उसे सही से बंद नहीं करा प्लीज आप मेरी क़ब्र पर मिट्टी डाल दो - आनु को कुछ समझ में नहीं आ रहा था की वो सच हैं या कोई सपना क्यूंकि उससे एक मरी हुई लड़की अपनी क़ब्र पर मट्टी डालने को कह रही थी।
पर फिर भी आनु ने थोड़ी हिम्मत करी और उस लड़की की क़ब्र पर मट्टी डाल कर जैसे ही खड़ी हुई तो उसने देखा की अब वो लड़की वहाँ नहीं थी। आनु को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा था की जो अभी उसने देखा क्या वो सच था। या फिर उसका यह एक सपना चल रहा हैं उसके बाद आनु तुरंत पिछे मुड़ी और सीधा भागते हुए अपने घर में ही रुकी।
इस कहानी के लेखक हैं - शिव
इस कहानी में आवाज दी हैं - प्रियंका यादव
और डरावनी कहानियाँ 👇