भूत की मदद | Darawni bhutiya kahani | ghost story hindi

 


भूत की मदद


संदीप और आनु आज ही अपने नए घर में रहने को आए थे पर आनु इस घर में शुरू से आना नहीं चहती थी क्यूंकि उनका ये नया घर कब्रिस्तान के बिलकुल पीछे था। और उनके उस घर के आस पास और कोई घर भी नहीं था इसलिए आनु बार बार संदीप को यह घर लेने से मना कर रही थी। पर संदीप का कहना यह था की इस पुरे शहर में इसे सस्ते में इतना बड़ा घर कही नहीं मिलेगा। इसलिए संदीप आनु के बार बार मना करने के बाद भी इस घर को ले लेता हैं। आज का पूरा दिन संदीप और आनु को घर सिफ्ट करने और घर की साफ़ करने में ही चला गया।


साफ़ सफाई करने के करण आज दोनों बहुत बहुत थक गए थे। इसलिए आज दोनों जल्दी ही खाना पीना खा कर सोने को चले गए। आज बहुत ज्यादा थके होने करण दोनों को नींद भी जल्दी ही आ जाती हैं । पर अभी दोनों को सोते हुए लगभग 2 घंटे ही हुए होंगे की तभी आनु की एक आवाज से नींद खुल जाती हैं वो आवाज किसी के रोने की आवाज की आवाज थी और उसी आवाज के कारण आनु की आँख खुली तो आनु ने तुरंत उठकर संदीप की तरफ देखा पर संदीप तो सो रहा था पर आनु को अभी भी किसी के रोने की आवाज लगातार सुनाई दे रही थी।


आवाज से परेशान होकर आनु अपने बिस्तर पर बैठकर बस यही सोच रही थी की इस घर में उनके सिवा और कोई तो रहता नहीं हैं और उनके घर के आस पास भी कोई घर नहीं हैं तो यह किसके रोने की आवाज आ रही हैं। पर आनु ने फिर सोचा - कोई भी रो रहा हो मुझे क्या - इतना बोलकर आनु फिर से अपने बिस्तर पर लेट कर सोने की कोशिश करने लगी। पर आनु ने यह सोचकर जैसे ही सोना चाहा तो उसके बाद से ही वो रोने की आवाज अचानक से और तेज हो गई जिसके कारण अब आनु को सोना तो दूर की बात अब वो सही से लेट भी नहीं पा रहा थी। फिर उसके बाद इन्ही सबसे परेशान आनु फिर से अपने बिस्तर पर उठकर बैठ गई।


उसके बाद आनु ने फिर से संदीप की तरफ देखा तो पर वो तो अभी भी ऐसे सो रहा था जैसे वो आवाज बस आनु को ही सुनाई दे रही हो क्यूंकि आनु को वो रोने की आवाज इतनी तेज सुनाई दे रही थी की उससे सही से लेट भी नहीं पा रहा थी । अब आनु इस आवाज से बहुत ज्यादा परेशान हो चुकी थी इसलिए यह देखने के लिए वो अपने बेड से उतरकर अपने कमरे की खिड़की तक गई और बाहर देखने की कोशिश करने लगी की कौन हैं जो इतनी देर से रो रहा हैं। इतना बोलकर उसने जैसे ही बाहर अपने घर के गेट के पास देखा तो उसने देखा उसके घर के गेट पास एक 25 या 30 साल की लड़की बैठी थी और शायद वही थी जो इतनी देर से रो रही थी।


पहले तो आनु को यह देखकर बड़ा ही अजीब लगा पर बाद में उसने सोचा क्या पता इस लड़की को मदद की जरूरत हो इसलिए तो इनती रात को इतनी देर से बाहर अकेले बैठी रो रही हैं । फिर उसके बाद आनु जैसे ही उस लड़की की मदद करने के लिए बाहर जाने को मुड़ी तो उसने देखा संदीप अभी भी सो रहे थे। तो आनु ने भी संदीप को उठना सही नहीं समझा और अकेले ही बाहर जाने लगी। उसके बाद आनु जैसे ही अपने घर का मेन डोर खोलकर बाहर गई तो उसने देखा वो लड़की अभी भी गेट के पास बैठी अपना मुँह नीचे को करें रो रही थी।


उसके बाद आनु तुरंत इस लड़की के पास गई और उसके कंधे पर हाथ रखकर बोली - आप ठीक तो हैं - आनु के इतना बोलने के बाद उस लड़की ने धीरे धीरे अपना सर ऊपर करा और आनु की तरफ देखते हुए कहा - प्लीज मेरी मदद कर दो - आनु ने उस लड़की की बात सुनी और कहा - कौन हैं आप और बताओ मैं कैसे आप की मदद कर सकती हूँ - आनु के इतना बोलने के बाद उस लड़की ने कहा - क्या आप मेरी मदद करेंगी - फिर आनु ने कहा - हाँ बिलकुल क्या मदद चाहिए आपको -


आनु के इनता बोलने के बाद वो लड़की अपनी जगह से उठी और आनु का हाथ अपने एक हाथ से पकड़ा और कहा - तो चलिए मेरे साथ - इतना बोलने के बाद वो लड़की आनु को अपने साथ ले जाने लगी। पर पता नहीं आनु को भी उस समय क्या हो गया था की वो भी बिना कुछ बोले उस लड़की के साथ जाने लगी। वो लड़की चलते चलते उसे कब्रिस्तान के गेट तक ले गई तभी आनु ने एकदम से अपना हाथ छूटा लिया और कहा - यह मुझे तुम यहाँ क्यों ले आई हो - उसके बाद उस लड़की ने कहा - प्लीज आप मेरे साथ चलिए मुझे आपकी मदद की बहुत जरूरत हैं मुझपे विश्वास रखो आपको कुछ नहीं होगा -


उसके बाद आनु को ना जाने क्या हुआ की वो उस लड़की के साथ उस कब्रिस्तान के अंदर जाने लगी। वो लड़की थोड़ा ही आगे जाकर एक जगह पर रुक गई और अपने हाथ से इशारा करते हुए बोली - वो देखो वो मेरी क़ब्र हैं मेरी कल ही मौत हुई थी और मुझे आज ही यहाँ पर लाया गया पर कुछ लालची लोगों ने मेरी सोने की अंगूठी के लिए मेरी क़ब्र को खोद दिया पर उन्होंने उसे सही से बंद नहीं करा प्लीज आप मेरी क़ब्र पर मिट्टी डाल दो - आनु को कुछ समझ में नहीं आ रहा था की की वो सच हैं या कोई सपना क्यूंकि उससे एक मरी हुई लड़की अपनी क़ब्र पर मट्टी डालने को कह रही थी।


पर फिर भी आनु ने थोड़ी हिम्मत करी और उस लड़की की क़ब्र पर मट्टी डाल कर जैसे ही खड़ी हुई तो उसने देखा की अब वो लड़की वहाँ नहीं थी। आनु को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा था की जो अभी उसने देखा क्या वो सच था। या फिर उसका यह एक सपना चल रहा हैं उसके बाद आनु तुरंत पिछे मुड़ी और सीधा भागते हुए अपने घर में ही जाकर रुकी।



आपके लिए और हॉरर कहानियाँ 👇






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने